लखनऊ/बलिया/नोएडा।उप निदेशक एवं डायट प्रवक्ता, डायट इकौना, श्रावस्ती रामप्रताप सिंह के अनुज राजेश सिंह सम्मानित

उप निदेशक एवं डायट प्रवक्ता, डायट इकौना, श्रावस्ती रामप्रताप सिंह के अनुज राजेश सिंह सम्मानित

क्रॉस बॉर्डर बिजनेस ग्रोथ श्रेणी में मिला एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2026

 संजीव सिंह  लखनऊ/बलिया/नोएडा। उद्यमिता और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मेगामैक्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज राजेश सिंह को सम्मानित किया गया। एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2026 में मेगामैक्स ग्रुप को ‘क्रॉस बॉर्डर बिजनेस ग्रोथ’ श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। कंपनी को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार विस्तार और तकनीकी क्षमताओं के विकास के लिए मिला है।

अनुज राजेश सिंह, उप निदेशक एवं डायट प्रवक्ता, डायट इकौना, श्रावस्ती रामप्रताप सिंह के भाई हैं। सम्मान मिलने के बाद व्यापारिक जगत, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।

मेगामैक्स ग्रुप डिजिटल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, फिलीपींस और हाल ही में मैक्सिको समेत विभिन्न देशों में अपनी सेवाओं और संचालन का विस्तार किया है। कंपनी की वैश्विक गतिविधियों के चलते मेगामैक्स भारत से उभरकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले तकनीकी संगठनों में शामिल हो रही है।

सम्मान मिलने पर अनुज राजेश सिंह ने कहा कि सीमा-पार व्यापारिक विकास का अर्थ केवल नए देशों में उपस्थिति दर्ज कराना नहीं है, बल्कि विभिन्न बाजारों को समझना, वहां के कारोबारी वातावरण के अनुरूप स्वयं को ढालना और ग्राहकों को लगातार बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम, ग्राहकों और सहयोगी संस्थानों को दिया।

इस उपलब्धि पर रामप्रताप सिंह और उनके परिवार को स्थानीय स्तर पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। सामाजिक मंचों पर शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने कहा कि एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2026 प्राप्त करने पर राजेश सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *