बदायूँ।गंगा एक्सप्रेसवे पर डकैती के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गंगा एक्सप्रेसवे पर डकैती के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बिहार से आ रहे कैंटर चालक-परिचालक को पीटकर वाहन और मोबाइल लूटने का आरोप, तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन व मोबाइल लूटने के मामले में थाना मूसाझाग पुलिस ने वांछित आरोपी मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इटावा जिले का निवासी है और घटना के बाद से वांछित चल रहा था। मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 अक्टूबर 2026 को थाना मूसाझाग पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के सहयोग से आरोपी को बदायूं में ममता जलपान गृह के सामने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल कुमार पुत्र स्वर्गीय श्रीरामलखन उर्फ बेचे लाल, निवासी ग्राम अहेरीपुर, थाना बकेवर, जिला इटावा के रूप में हुई है।

कैंटर चालक-हेल्पर से मारपीट कर लूटा था वाहन

पुलिस के अनुसार, घटना 24 जुलाई 2026 की सुबह करीब तीन बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम मैरी बजर मैरी के पास हुई थी। बिहार से आ रहे कैंटर संख्या UP37BT3121 को बोलेरो सवार तीन-चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर रुकवा लिया। इसके बाद चालक और हेल्पर के साथ मारपीट कर उनका मोबाइल फोन और कैंटर छीन लिया गया। आरोपियों ने दोनों को जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

इस मामले में कैंटर चालक जफरात पुत्र शफीक, निवासी ग्राम आरिफपुर, थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ की लिखित तहरीर पर थाना मूसाझाग में मुकदमा  मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इटावा जिले के थाना बकेवर में वर्ष 2021 में धारा 13 जी एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा थाना मूसाझाग में डकैती की घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की टीम रही शामिल

कार्रवाई में थाना मूसाझाग के अपराध निरीक्षक उरेन्द्र पाल सिंह मय टीम, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह मय टीम और सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अरिहन्त कुमार सिद्धार्थ मय टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *