शाहजहांपुर।पात्रों को नहीं मिल रहे आवास डूडा कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा अपात्रों को लाभ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पात्रों को नहीं मिल रहे आवास डूडा कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा अपात्रों को लाभ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर: सर्व धर्म एकता समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं प्रधानमंत्री आवास घोटाले के मामले में शिकायत करने और जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची जिला अधिकारी के न मिलने पर महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए खुलेआम धांधली का आरोप लगाते डूडा कर्मियों पर अवैध धन उगाही करके अपात्रों को आवास लाभ दिए जाने के आरोप लगाया।

रीना शर्मा ने बताया कि 76 बेघर महिलाओं के आवास स्वीकृत हुए थे जिसमें कल शाम सभी के पास निरस्तीकरण के मैसेज आ गए बिना किसी कारण बताए बेघर आवास हीन लोगों के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि डूडा कर्मचारियों द्वारा हर आवास के एवज में धन उगाही की जा रही जिसके परिणाम स्वरूप गरीब लोगों को आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि आज वह इस शिकायत को लेकर जिला अधिकारी से मिलने आई थी किन्तु किसी कारण वश जिला अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए वह कही भी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *