
दिल्ली / मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत तो से दी जिसमे वह आज बाहर भी आ गए लेकिन मुख्यमंत्री के अधिकार अभी भी कैद उन्हे जमानत नहीं मिली है अरविंद केजरीवाल की जमानत पर जहां आम आदमी पार्टी में खुशी का माहौल है वही भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने की मांग कर रहे है दूसरी ओर कांग्रेस ने जमानत में शर्तो को लेकर सवाल खड़े किए है फिलहाल आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है और इसे सत्य की जीत बताते हुए मिठाईयां बांट रहे है । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी समेत आप कार्यकर्ता और नेता तिहाड़ जेल के बाहर मौजूद हैं। दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से रिहा होंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं। 5 सिंतबर को फैसला सुरक्षित रखने के बाद जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्वल भुइयां ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से फैसला सुना दिया। दिल्ली के सीएम को हालांकि बेल शर्तों के साथ मिली है जिसमें सरकारी फाइलों पर साइन और दफ्तर न जाना शामिल है। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस में चंदगीराम अखाड़े के पास किया रोड शो किया इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं सच्चा था, मैं सही था । मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत बड़े-बड़े संघर्ष किए, जिंदगी में बहुत मुसीबतें झेली हैं लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया। ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं सच्चा था, मैं सही था। इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। इन लोगों को लगा कि केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो केजरीवाल के हौसले टूट जाएंगे। आज मैं आपको कहना चाहता हूं कि मैं जेल से बाहर आया हूं, मेरे हौसले 100 गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। मेरी ताकत 100 गुना ज्यादा बढ़ गई है। इनकी जेल की सलाखें केजरीवाल के हौसले को कम नहीं कर सकती। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जैसे आज तक ऊपर वाले ने मुझे रास्ता दिखाया, मुझे ताकत दी, ऐसे ही मुझे रास्ता दिखाता रहे, मैं देश की सेवा करता रहूं और ये जितनी भी राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं। जो देश को बांटने का काम कर रही हैं, देश को अंदर से कमजोर करने का काम कर रही हैं, जिंदगी भर मैं इनके खिलाफ लड़ा हूं और ऐसे ही लड़ता रहूंगा।’ आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी।

केजरीवाल की जमानत पर बोले राघव चड्ढा वो एक ब्रांड हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति मामले में जमानत मिलने पर ‘आप’ नेता राघव चड्ढा ने खुशी जाहिर की है। राघव चड्ढा ने कहा कि सबसे पहले मैं दिल्ली वालों की तरफ से कहना चाहूंगा कि वेलकम बैक केजरीवाल। एक लंबे संघर्ष के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल लौट रहे हैं। मैं दिल की गहराइयों से सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं। इस देश के सबसे बड़े न्याय के मंदिर ने आज अरविंद केजरीवाल को रिहा करने का फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं, वो एक ब्रांड हैं, वह सच्ची राजनीतिक और ईमानदारी के ब्रांड हैं। मुझे लगता है कि अपनी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही केजरीवाल को 6 महीने तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा, लेकिन आज छह महीने बाद अरविंद केजरीवाल लौट रहे हैं, तो दिल्ली की हर मां ऐसे खुशी मना रही है, जैसे उनका बेटा आ रहा है। दिल्ली की हर बहन ऐसे खुशी मना रही है, जैसे उनका भाई लौटकर आया हो।
केजरीवाल की जमानत पर सोमनाथ भारती गदगद
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत से ‘आप’ नेता कार्यकर्ता खुश हैं। उच्चतम न्यायालय के इस फैसले पर खुशी जताते हुए आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जो उम्मीद सभी लोगों को थी, आज वह हो गई। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में जमानत दे दी। उन्हें ईडी मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी। आज देश में लोकतंत्र फिर से जीवित हो गया है। अरविंद केजरीवाल की स्कूल, बिजली, पानी, हवा की राजनीति को आज बल मिला है। पूरा भारतवर्ष इसका जश्न मना रहा है। अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को ऐसी चीजें दिखाईं जो इससे पहले कभी नहीं हुईं थीं। आज का दिन लोकतंत्र के लिए, देश के लिए बहुत ही शुभ है।
बोली बीजेपी की शाजिया इल्मी लड्डू बांटने की इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए
केजरीवाल की जमानत पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) को लड्डू बांटने की इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जिस आधार पर अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है। वह केस की मेरिट पर नहीं है। केजरीवाल को जमानत इसलिए दी गई है कि जेल अपने आप में अपवाद माना जाता है और बेल एक नियम, जजों का यह कहना था। जजों का यह भी कहना था कि सभी की सिविल लिबर्टीज जरूरी हैं। इस केस में जल्द ही सुनवाई होगी। केजरीवाल को जमानत देने के दौरान कोर्ट ने सख्त शर्त भी रखी है।
जमानत बीजेपी के मुंह पर करारा थप्पड़ सुशील गुप्ता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, बीजेपी के मुंह पर थप्पड़ लगा है। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सत्ता का गलत इस्तेमाल किया गया है। हरियाणा के उम्मीदवारों में चार गुना उत्साह है और अब और ज्यादा जोर-शोर और ताकत के साथ हर कार्यकर्ता काम करेगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा आएंगे। धीरे-धीरे सब बाहर आ गए हैं। अब भाजपा की बोलती बंद हो गई है।’
बोली आतिशी शर्म बाकी है तो इस्तीफा दे अमित शाह
अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर तेज तर्रार आप नेता आतिशी ने कहा आज सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देकर अमित शाह, गृह मंत्रालय, केंद्र सरकार और सीबीआई के मुंह पर तमाचा मारा है। अगर अमित शाह में थोड़ी भी शर्म है, तो वे आज शाम तक इस्तीफा दे देंगे।
केजरीवाल को जमानत मिलना संविधान की जीत: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने को संविधान की जीत बताया है। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत ‘संविधान की जीत’ है। उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं और न्याय के दरवाजे पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है। यादव ने कहा कि दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और भविष्य में भी बढ़ती रहेगी।
बीजेपी के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका- संजय सिंह
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि पहले दिन से ही हम लोग कह रहे थे कि ये पूरा मामला झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है है और इस झूठ को फैलाने में मोदी की सरकार जिम्मेदार है, लेकिन मनीष सिसोदिया की रिहाई, उसके बाद बाकि सारे लोगों की रिहाई और आज अरविंद केजरीवाल की रिहाई ने ये साबित कर दिया है कि बीजेपी के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका है।
मनीष सिसोदिया बोले- सत्य की जीत हुई
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और मुख्यत: बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को बहुत बड़ा संदेश दिया है कि तुम्हें अपनी तानाशाही बंद करनी पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश बीजेपी के मुंह पर कड़ा तमाचा है कि आप एजेंसियों का गलत उपयोग कर रहे हैं। भारत में अगर किसी की चलेगी तो देश के संविधान की चलेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में ये साफ होता है कि सीबीआई जानबूझकर अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर रखने की मंशा के तहत गिरफ्तार कर रही थी। ये मंशा बीजेपी की थी इसलिए जब ईडी के केस से वह बाहर आने वाले थे तब उन्हें सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करवाया गया। आज बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए।
किन शर्तों के साथ मिली है केजरीवाल को बेल
दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम केजरीवाल को बेल तो मिली पर कुछ शर्तों के साथ। हालांकि यह शर्तें ईडी वाले मामले में मिली शर्तों से मिलती हैं। इसके अनुसार, दिल्ली के सीएम केस की मेरिट पर कोई बयानबाजी नहीं करेंगे, दफ्तर जाने, सरकारी काम करने, केस पर टिप्पणी करने पर रोक रहेगी, NCCSA की बैठक भी केजरीवाल नहीं कर पाएंगे, वह दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में अपनी भूमिका के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, वह किसी भी गवाह से बातचीत नहीं करेंगे या मामले से जुड़ी किसी भी आधिकारिक फाइल तक पहुंच नहीं रखेंगे।
बीजेपी ने मांगा सीएम केजरीवाल से इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी ने सीएम केजरीवाल को मिली बेल के बहाने सवाल पर उठाते हुए उनका इस्तीफा मांगा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने कट्टर बेईमान, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से आइना दिखाया है। जो आदेश पारित हुआ है, उसमें भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है। जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम बन गया है। अब अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें, लेकिन अरविंद केजरीवाल ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि उनमें जरा भी नैतिकता नहीं बची है। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि भ्रष्टाचार युक्त सीएम अभियुक्त।
























