बदायूं में 13 अक्टूबर को PDA जनपंचायत, धर्मेन्द्र यादव और आदित्य यादव होंगे मुख्य अतिथि
गुलड़िया-दातागंज मार्ग स्थित नए भट्टे पर सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह ने किया आयोजन
बदायूं। आजमगढ़ के सांसद एवं समाजवादी संसदीय पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेन्द्र यादव तथा बदायूं के सांसद आदित्य यादव मंगलवार, 13 अक्टूबर को बदायूं में आयोजित PDA जनपंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों सांसद जनपंचायत को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह की ओर से किया जा रहा है।
























