पीलीभीत।रामलीला मेले में हिसाब किताब को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों सहित तीन की हत्या

रामलीला मेले में हिसाब किताब को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों सहित तीन की हत्या

पीलीभीत । जनपद के अमरिया कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में अचानक तड़तड़ाई गोलियों से दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई घटना हिसाब किताब को लेकर हुई तकरार के बाद जो बात बात में खूनी संघर्ष में बदल गई मृतकों की पहचानसगे भाई अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता के अलावा 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव रूप में हुई है।घटना रामलीला कमेटी के हिसाब किताब के लिए हुई बैठक के दौरान हुई ट्रिपल मर्डर की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच और घटना स्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और डंडे भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे की है जब रामलीला कमेटी की बैठक के दौरान हिसाब किताब चल था जिसको लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई जो धीरे धीरे विवाद में बदलती चली गई जिसने खूनी रुख अख्तियार कर लिया मारपीट होने के साथ गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी मेले में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा तफरी मच गई लोगो इधर उधर भागने लगे इस दौरान लाइसेंसी राइफल और अन्य हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं गोली लगने से अंकित गुप्ता और 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित के सगे भाई मोहित गुप्ता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया एक ही घटना में तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

एसपी सुकीर्ति माधव के मुताबिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और कुछ डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में रामलीला कमेटी से जुड़े विवाद की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *