
विनोवा भावे जयंती पर शाहजहांपुर पहुंचे डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक विनोवा आश्रम में रामहरि समागम में लिया हिस्सा
आश्रम के रमेश भैया और बिमला बहन ने किया स्वागत झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना
मुजीब खान
शाहजहांपुर / उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को विनोबा भावे की जयंती पर शाहजहांपुर के विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने आश्रम में आयोजित रामहरि समागम को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने चक भिटारा सी एच सी का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक करके जनपद स्वास्थ्य सेवाए और बेहतर करने के साथ डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियो पर लगाम लगाने के उपाय करने की निर्देश दिए।
आश्रम के संस्थापक रमेश भइया, विमला बहन आदि ने उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसको आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा आश्रम को प्रदान किया गया है। विनोवा आश्रम में आयोजित रामहरि समागम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में अनेक ऐसे संत हुए हैं, जिन्होंने साधारण वस्त्र धारण कर अपना पूरा जीवन भारत माता के चरणों में न्योछावर कर दिया। ऐसे ही संत आचार्य विनोबा भावे थे, जो महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई में कंधे से कंधे मिलाकर चले थे।
विनोबा भावे ने किया था भू-दान का आह्वान
बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद विनोबा भावे को चिंता थी कि निर्धन भूमिहीनों का परिवार कैसे पालन होगा। तब उन्होंने पदयात्रा निकाल कर जमींदारों और राजाओं से भू-दान करने का आह्वान किया। उनके आंदोलन से जुड़कर बड़ी संख्या में लोगों ने जमीन को दान कर दिया। कार्यक्रम में साबरमती आश्रम के मुख्य ट्रस्टी अपने विचार व्यक्त किए।
राहुल गांधी के चीन की प्रशंसा पर राहुल पर बिफरे डिप्टी सी एम बोले देश विरोधी मानसिकता के है राहुल
डिप्टी सीएम निरीक्षण करने हेतु चक भिटारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे निरीक्षण के साथ अधिकारियों संग बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी के द्वारा चीन की प्रशंसा पर डिप्टी सीएम राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए उन पर जमकर बरसे और उनकी मानसिकता देश विरोधी बताई।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को भावलखेड़ा की चक विटारा सीएचसी का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में चीन की तारीफ की, इसको लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यह पुरानी आदत है। जब भी विदेश जाते हैं तो देश के खिलाफ बोलते हैं। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद संचारी रोगों से निपटने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है। इससे पहले उन्होंने सीएचसी में मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

