Tuesday, February 17

बदायूं

बदायूँ।नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

उत्तर प्रदेश, बदायूं
नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बदायूँ । राजकीय इन्टर कॉलेज बदायूं में गुरुवार को नशा मुक्ति व तंबाकू निषेध युवा अभियान 3.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित छात्रों को नशा एवं तंबाकू से मुक्ति के प्रति जागरुक किया गया। छात्रों को जागरूक किया गया कि सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन को छोड़ना स्वास्थ हित में है तथा जानलेवा बीमारी जैसे कैंसर से दूरी बनाये रखने में सहयोगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समस्त उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को संकल्प दिलाया गया कि मैं गंभीरता से प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं सिगरेट, बीड़ी, और अन्य तंबाकू उत्पादों सहित सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन छोडूंगा तथा अपने आस-पास उन लोगों का समर्थन और प्रोत्साहन करूंगा जो तंबाकू छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष...

बदायूँ।77वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश, बदायूं
77वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन बदायूँ । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं के तत्वाधान में पीआरडी विभाग का 77वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहेड़ी(बदायूं) में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि श्री यावर अब्बास जिला पंचायत राज अधिकारी बदायूं एवं श्री अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी बदायूं तथा हरिप्रेम जिला युवा कल्याण अधिकारी बदायूं द्वारा किया गया। परेड में प्रथम स्थान टोली नंबर 1तथा द्वितीय स्थान टोली नंबर 2 द्वारा प्राप्त किया गया। कबड्डी में टोली 3 विजेता तथा रस्साकसी में विजेता टोली नंबर 3 ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा जवानों का परेड प्रदर्शन एवं टर्न आउट उच्च कोटि का बताया तथा सभी जवानों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं स्वस्थ रखने हेतु मुख्य अतिथि द्वारा आशा व्यक्त की गई। परेड में मुख्य परेड कमांडर विकास ना...

बदायूँ।13 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

उत्तर प्रदेश, बदायूं
13 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन लोक अदालत की प्रक्रिया सहज एवं सुलभ और आपसी समझौते पर आधारित बदायूँ । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिव कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मा0 जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप 13 दिसम्बर 2025 शनिवार को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर बदायूँ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ विवेक संगल की अध्यक्ष में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर लाभ पक्षी के मध्य आपसी सुलह समझौते के आधार पर व...

बदायूँ।उप मुख्यमंत्री ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश, बदायूं
उप मुख्यमंत्री ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण निर्माण कार्यां में लाएं तेजी, सुचारू रूप से संचालित करें स्वास्थ्य सेवाएं बदायूँ । उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में चिकित्सा शिक्षकों तथा स्टाफ की उपलब्धता, शिक्षण व्यवस्था, तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं यूपीआरएनएन, यूपी सीडीको एवं सी एंड डीएस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित सभी समस्याएँ कॉलेज प्रशासन द्वारा लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाएँ, जिससे उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचा...

बदायूँ।उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश, बदायूं
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनश्चित करें अधिकारी   जनपद में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं विकास कार्यां में बदायूँ आए प्रथम, अधिकारी करें ईमानदारी व निष्ठा से कार्य गौशालाओं में लगाए जाएं सीसीटीवी, सड़क पर नज़र न आए निराश्रित गौवंश प्रदेश में 3 करोड़ दीदीयों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने व एक करोड़ को लखपति बनाने का लक्ष्य प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 ग्राम सभाओं में हर घर नल से जल योजना का कराएं निरीक्षण पात्रों को ही मिले योजनाओं का लाभ, चिन्हांकन में रखें विशेष सावधानी बदायूँ । प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था आदि की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक व निष्ठा से कार्य करने के लिए...

बदायूँ जनपद के थाना उसावां पुलिस द्वारा 02 वांछित अभि0गण को गिरफ्तार किया गया ।

उत्तर प्रदेश, बदायूं
बदायूँ जनपद के थाना उसावां पुलिस द्वारा 02 वांछित अभि0गण को गिरफ्तार किया गया । बदायूँ। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज  थाना उसावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 229/24 धारा 105/316(2)/123/3(5) BNS के 02 नफर वांछित अभियुक्तगण 1.प्रशान्त पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम समसपुर तराई थाना सिकन्दपुर वैश्य जनपद कासगंज 2..टीकाराम पुत्र जीवाराम निवासी ग्राम समसपुर तराई थाना सिकन्दपुर वैश्य जनपद कासगंज को मंशा नंगला मोड पाकड के पेड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।...

बदायूँ।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 153 जोड़ों को विवाह सम्पन्न

उत्तर प्रदेश, बदायूं
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 153 जोड़ों को विवाह सम्पन्न बदायूँ । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सोमवार को संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला, दातागंज में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड दातागंज, विकासखंड म्याऊं, विकासखंड उसावा एवं विकासखंड समरेर तथा नगर निकाय उसावा, अलापुर उसैहत एवं दातागंज के जोड़े सम्मिलित हुए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 145 हिंदू तथा 8 मुस्लिम सहित कुल 153 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न हुआ। राजीव कुमार सिंह दातागंज विधायक एवं सभापति प्रतिनिधित विधायन समिति उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।       मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना अंतर्गत सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के जोड़ों के धार्मिक रीति रिवाज के अनु...

बदायूँ।थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मय मादक पदार्थ डोडा छिल्का सहित गिरफ्तार किया गया।

उत्तर प्रदेश, बदायूं
थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मय मादक पदार्थ डोडा छिल्का सहित गिरफ्तार किया गया। बदायूँ। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर  विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष थाना कुंवरगाँव के नेतृत्व में मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कुंवरगाँव पुलिस द्वारा आज  बदायूँ कुंवरगाँव मार्ग पर ग्राम फरीदपुर को जाने वाले तिराहे से भूरे अली पुत्र मल्लन उर्फ मुल्लू नि0 ग्राम लाही फरीदपुर थाना कुवंरगांव जनपद बदायूँ को मय 01 प्लास्टिक के कट्टे मे करीब 05 किलो 470 ग्राम नशीला पदार्थ डोडा छिल्का के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना पुलिस ने मुक़दमा पंजीकृत कर भूरे अली को  न्यायायलय के समक्ष पेश किया गया।...

बदायूँ सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा में किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बदायूॅ- दातागंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज की मांगा।

उत्तर प्रदेश, बदायूं
बदायूँ सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा में किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बदायूॅ- दातागंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज की मांगा। बदायूँ ।समाजवादी पार्टी बदायूं लोकसभा से सांसद आदित्य यादव ने आज लोकसभा में शीतकालीन सत्र दौरान आज अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं के गन्ना एवं अन्य किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बदायूॅ- दातागंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में अपनी बात रखी । अपने संबोधन में आदित्य यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय मैं अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं के एक गंभीर विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा। बदायूं और दातागंज मार्ग पर रेलवे के फाटक पर एक ओवरबिज बनाने के निर्माण को लेकर के मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। जहां पर लगातार एक बड़ा समूह किसानों का गन्ने की खेती से सीधा जुड़ा हुआ है और एकमात्र रास्ता मंडी और चीनी मि...

बदायूँ।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 109 जोड़ों का हुआ विवाह सम्पन्न

उत्तर प्रदेश, बदायूं
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 109 जोड़ों का हुआ विवाह सम्पन्न बदायूँ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह समारोह का ब्लॉक अम्बियापुर में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में कुल हिंदू जोड़े 101 एवं मुस्लिम 08 जोड़े इस प्रकार कुल 109 जोड़ों का विवाह एवं निकाह मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।   मुख्य अथिति बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सरकार का अभिनव प्रयास है। गरीबों को केंद्र में रखकर संचालित की गई है। इस योजना अंतर्गत बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म के लोगों को सम्मिलित किया जाता है और सम्मिलित जोड़ो का विवाह उनके धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कराया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ...