Sunday, February 15

बदायूँ सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा में किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बदायूॅ- दातागंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज की मांगा।

बदायूँ सांसद आदित्य यादव ने लोकसभा में किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बदायूॅ- दातागंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज की मांगा।

बदायूँ ।समाजवादी पार्टी बदायूं लोकसभा से सांसद आदित्य यादव ने आज लोकसभा में शीतकालीन सत्र दौरान आज अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं के गन्ना एवं अन्य किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बदायूॅ- दातागंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में अपनी बात रखी ।

अपने संबोधन में आदित्य यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय मैं अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं के एक गंभीर विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा। बदायूं और दातागंज मार्ग पर रेलवे के फाटक पर एक ओवरबिज बनाने के निर्माण को लेकर के मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। जहां पर लगातार एक बड़ा समूह किसानों का गन्ने की खेती से सीधा जुड़ा हुआ है और एकमात्र रास्ता मंडी और चीनी मिलों तक जाने के लिए किसानों के पास सिर्फ दातागंज से बदायूं आने का होता यही मार्ग है। वहीं पर एक रेलवे फाटक पड़ता है वर्तमान समय में भारत सरकार द्वारा यहां एक अंडरपास प्रस्तावित कराया गया है। यहां पर गन्ना एवं अन्य फसलें बहुत अधिक मात्रा में होती हैं। किसानों को मंडी एवं चीनी मिलों तक जाने के लिए इसी एक मात्र मार्ग से गुजरना पड़ता है यदि इस रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास का निर्माण कराया गया तो यहां के किसानों को बरसात के दिनों में खासा परेशानी का सामना करना पड़ेगा मेरा अनुरोध आपके माध्यम से सरकार से सिर्फ इतना होगा कि जो अंडरपास अभी स्वीकृत किया गया है उसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। अगर तत्काल ही रेलवे मंत्रालय इसको संज्ञान में लेता है तो वो अंडरपास को परिवर्तित करके हम लोग उसके ऊपर एक ओवरबिज बनाएंगे तो मैं समझता हूं किसानों को ज्यादा सहूलियत होगी। इसके साथ-साथ यह भी देखना होगा क्योंकि कई जगहों पर जहां अंडरपास बने हैं वहां पर पानी के भरने का भराव का जो समस्या होती है उससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। किसानों को आने जाने में दिक्कत होती है। इसीलिए एक सलूशन मात्र सलूशन इसका एक ओवरबिज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *