
छेड़खानी का विरोध करने पर भाई और बहन की पिटाई
पीड़िता और उसके घर वालों ने जताई अनहोनी की आशंका मांग की है।
खुखुंदू(देवरिया)। देवरिया जिला के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर रात 13 वर्षीय किशोरी से गांव का ही एक युवक छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध जताते हुए शोर मचाया तो पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचकर बचाव करने लगा।
इस दौरान आरोपी ने दोनों की पिटाई कर दी। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, 1 किशोरी बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे लघुशंका करने गई थी। वह लघुशंका करने के बाद घर वापस लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के एक युवक ने उसकी बाह पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा।
किशोरी ने विरोध जताते हुए शोर मचाया तो पीड़िता का भाई मौके पर हुंचा। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी और उसके भाई की पिटाई कर दी। लोगों को आता देख अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग निकला।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर जांच करने गई है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी धड़पकड़ की जाएगी।

