
शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री ने किया गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी का निरीक्षण 2 मई को होगा फ्लाइंग शो
मुजीब खान
शाहजहांपुर/ मेरठ से प्रयागराज तक बने 595 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में तीन किलोमीटर लंबी आपातकाल लैंडिंग हेतु हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है जिस पर आगामी 2 मई को फ्लाइंग शो किया जाना प्रस्तावित है जिसका निरीक्षण करने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाहजहांपुर पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वायुसेना के अधिकारियों और एक्सप्रेस वे बना रहे कंपनी का अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। और खास दिशा निर्देश दिए। आपको बता दें कि जलालाबाद थाना क्षेत्र से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस पेपर पीरु गांव के पास 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है। सामरिक दृष्टि से यह हवाई पट्टी बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि चीन यहां से महज ढाई सौ किलोमीटर दूरी पर है। ऐसे में अगर सैन्य हवाई अड्डों पर हमला होता है तो यह हवाई पट्टी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। दो मई को यहां पर फाइटर जेट लैंड करेंगे। और फाइटर जेट का टच एंड गो रिहर्सल होगा। इसके अलावा ईंधन भरने की भी रिहर्सल की जाएगी। खास बात यह है कि इस हवाई पट्टी पर फाइटर प्लेन दिन और रात दोनों वक्त में उतार सकते हैं। निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे के लिए रवाना हो गए। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, वीर विक्रम सिंह, चेतराम, सलोना कुशवाहा, एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे ।
मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की करी घोषणा
595 किलोमीटर मेरठ से प्रयागराज तक बने एक्सप्रेसवे के विस्तार की घोषणा करते मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से गाजीपुर तक विस्तार दिया जाएगा। बताया कि मेरठ से हरिद्वार को भी गंगाएक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री बोले कि गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, यही आगे बुंदेलखंड को भी जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, आगरा, लखनऊ लिंक एक्सप्रेस वे का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रिल हब बनाया जाएगा, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद से लिंक करके बुंदेलखंड जब जोड़ा जाएगा, तब बुंदेलखंड में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे तरक्की का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा।
























