
रूड़की में मौजूदा और पूर्व विधायक में गैंगवार निर्दलीय विधायक के घर जाकर पूर्व विधायक ने जमाकर फायरिंग
देहरादून / उत्तराखंड के रुड़की से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व बीजेपी विधायक के बीच कई दिनों से चल रही बहस ने आज उस समय खतरनाक रुख अपना लिया जब अचानक कई गाड़ियों से पूर्व बीजेपी विधायक प्रणव सिंह अपने साथियों के साथ कई गाड़ियों से निर्दलीय विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंच गए और जमकर फायरिंग की ।निर्दलीय विधायक का आरोप है कि पूर्व विधायक और उनके साथ आने वालो लोगो ने कई सौ राउंड फायरिंग जिसके विडियो भी वायरल हुए जिसमें पूर्व विधायक दबंग अंदाज में गाड़ी से उतरते हुए धमकी दे रहे उन्हें देख कर कैंप कार्यालय में मौजूद लोग बाहर भाग रहे है और पूर्व विधायक ने रिवॉल्वर से पहले फायर किया उसके बाद उनके साथ आए लोग भी रायफल इत्यादि से फायर करते दिखाई दे रहे है इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए है। वही पुलिस के सामने सब कुछ खुला होने के बाद भी पुलिस जांच किए जाने की बात कह रही है।
जानकारी के मुताबिक, गंगहर में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का कैंप कार्यालय है। रविवार को इस कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग और तोड़फोड़ हुई है। खानपुर से विधायक रह चुके भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन पर फायरिंग कराने के आरोप लगे हैं। चैंपियन ने अपने फेसबुक पेज पर मारपीट का एक वीडियो भी डाला है। इसके अलावा बंदूक थामे उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फायरिंग की घटना के बाद से मौके पर पुलिस मौजूद है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है। एसएसपी को इसकी जानकारी दी गई है और उन्हें मामले में तुरंत जांच का निर्देश भी दिया गया है। दोनों नेताओं के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों ही नेताओं के समर्थकों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से उमेश कुमार ने कुंवर प्रणव को हराकर चुनाव जीता था। अब दोनों के बीच चल रही अदावत से प्रशासन के भी पसीने छूटने लगे हैं।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंचा
बताया जा रहा है विगत शनिवार से विवाद जब शुरू हुआ जब, जब प्रणव सिंह ने उमेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कीं। इसके बाद देर रात को ही उमेश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूर्व विधायक जो जमकर खरी-खोटी सुनाई। यह सुनकर प्रणव सिंह उमेश कुमार के लंढौरा स्थित घर पर पहुंच गए। वो वहां नहीं मिले तो अपने लाव-लश्कर के साथ प्रणव सिंह उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां जमकर गोलियां चलीं। इस दौरान उनके समर्थक उमेश कुमार को अपशब्द भी कहते नजर आए। दोनों नेताओं के बीच गैंगवार जैसी स्थिति से आम लोग दहशत में हैं। उमेश कुमार के समर्थक प्रणव सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर सिविल लाइन्स कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। पुलिस मामला शांत करने की कोशिश में लगी है। फरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द मामले में ऐक्शन लेने का आश्वासन दिया गया है।
























