Wednesday, December 17

बलिया।सुप्रसिद्ध संत,मौनी बाबा के नाम से सुविख्यात 84 वर्षीय ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज हुए ब्रह्मलीन:मौनीश्वर धाम मठ,डुहा पर सोमवार को उड़िया बाबा द्वारा दी जायेगी समाधि

सुप्रसिद्ध संत,मौनी बाबा के नाम से सुविख्यात 84 वर्षीय ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज हुए ब्रह्मलीन:मौनीश्वर धाम मठ,डुहा पर सोमवार को उड़िया बाबा द्वारा दी जायेगी समाधि

बलिया।जनपद के सिकन्दरपुर तहसील अन्तर्गत अद्वैत शिवशक्ति परमधाम(श्री मौनीश्वर धाम) डूहा तथा बनखण्डी नाथ (श्री नागेश्वर महादेव) मठ, डूहां-विहरा के परिवज्रकाचार्य, सुप्रसिद्ध संत, अनेको धार्मिक किताबो के लेखक स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी जी (मौनी बाबा) गोलकवासी हो गये है। मौनी बाबा के नाम से सुविख्यात 84 वर्षीय ईश्वरदास ब्रह्मचारी जी महाराज का इलाज लखनऊ मे चल रहा था। मौनी बाबा ने श्री शिवशक्ति कोटि होमात्मक श्री राजसूय महायज्ञ करने का संकल्प लेकर अपने भक्तो को बताया था कि ये यज्ञ द्वापर एवं त्रेता में संपन्न हुआ था। पुनः लोककल्याण के लिए बन खण्डीनाथ (श्री नागेश्वर महादेव)मठ ग्राम-डूहां में 11 दिसम्बर से 19 जनवरी, 40दिनो तक सम्पन्न होने वाले यज्ञ का शुभारंभ कराये थे। यज्ञाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह के अनुसार, मौनी बाबा का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर 20 जनवरी सोमवार की सुबह से उनके आश्रम अद्वैत शिव शक्ति परम धाम डूहा में भक्तों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम को उड़िया बाबा द्वारा समाधि दी जाएगी।बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को डूहा स्थित परमधाम आश्रम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अंतिम दर्शन के लिए लाखों भक्तों के आने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को संपन्न हुई, जिसमें लाखों भक्तों ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया। मौनी बाबा के ब्रह्मलीन होने की खबर सुनते ही हजारों भक्त आश्रम की ओर चल पड़े, जहां शोक की लहर छा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *