Friday, December 19

राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित, पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा।

राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित, पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा।

राजद के संगठनात्मक मजबूती के लिए नगर परिषद उपाध्यक्ष व वार्ड अध्यक्ष का मनोनयन किया गया

सहरसा।जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के मधुबन स्थित एक स्कूल में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी संगठन मजबूती पर चर्चा किया गया। साथ ही नगर परिषद में राजद के संगठनात्मक मजबूती के हेतु नगर अध्यक्ष के अगुवाई में नगर उपाध्यक्ष व वार्ड अध्यक्ष तक का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। मौके पर सहरसा जिला अध्यक्ष मो. ताहिर ने नगर अध्यक्ष के रुप में नप क्षेत्र के खमहौती गांव निवासी मो. अतिकुर रहमान उर्फ लाल भाई को मनोनीत किया गया है। इसको लेकर एक बैठक कर नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अतिकुर रहमान को माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया। वहीं इस बैठक में राजद नगर उपाध्यक्ष नितीश कुमार एवं ब्रजेश कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 के वार्ड अध्यक्ष के रुप में सरफराज आलम को मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष व वार्ड अध्यक्ष को माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव एवं नगर अध्यक्ष अतिकुर रहमान ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता करते हुए कहा कि वह पार्टी एवं क्षेत्रीय विधायक युसूफ सलाउद्दीन के निर्देश के आलोक में संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए पंचायत एवं वार्ड स्तर पर युवाओं को कार्यभार सौंपने हेतु पदाधिकारी का चयन किया जा रहा है। साथ ही सधन सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। मौके पर राजद के सलखुआ युवा अध्यक्ष रणवीर यादव, ललित यादव, जयंत कुमार, प्रसून सिंह, फुलेश्वर यादव, टुनटुन शर्मा, अशोक शर्मा, अविनाश यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *