Friday, December 19

सिमरी बख्तियारपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों पर

सिमरी बख्तियारपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों पर

आगामी 1 से 9 जनवरी तक होगा श्री राम कथा का भव्य आयोन

 

सहरसा।जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी काफी जोरों पर चल रही है। इसमें आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए हाई स्कूल मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं यज्ञ को लेकर प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। जिससे आयोजित श्री राम कथा में भक्तों की भीड़ रहने की उम्मीद है। यज्ञ को लेकर जगह-जगह तोरणद्वार बनाया जाएगा। बिपिन कुमार व अन्य ने बताया कि आगामी 1 से 9 जनवरी तक हाई स्कूल मैदान में श्री राम कथा का भव्य आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है। यज्ञ के मोके पर वृंदावन से कथा वाचक श्री बैजू शास्त्री जी महाराज पधार रहे है। जिसको लेकर श्री राम कथा यज्ञ कमिटी के द्वारा तैयारी की जा रही है। 1 जनवरी को सुबह नौ बजे 151 कुवांरी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाल कर नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंचेगें। यज्ञ कमिटी के द्वारा उद्घाटन समारोह हेतु खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के मां संतोष देवी वर्मा, पिता हरिओम नारायण वर्मा एवं डॉ. प्रमोद कुमार को आमंत्रित किया गया है। यज्ञ की सफलता हेतु यज्ञ कमिटी के द्वारा तैयारी जोरों पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *