Monday, February 16

बख्तियारपुर पुलिस ने एक लोलेड कट्टा व 30 कारतूस के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार

बख्तियारपुर पुलिस ने एक लोलेड कट्टा व 30 कारतूस के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार

-फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस को मिली सफलता,एक व्यक्ति भागने में रहा सफल

सहरसा। जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ढाब गांव से एक बदमाश को बख्तियारपुर पुलिस ने भाड़ी मात्रा में कारतूस व एक लोडेड देशी कट्टा के साथ शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति कोहरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गया। इस संबंध में शनिवार को बख्तियारपुर थाना में प्रेस वार्ता के माध्यम से एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने पूरी जानकारी दी। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को सूचना मिली कि थाना में दर्ज कांड का एक फरार अभियुक्त अपने घर आया हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित पुअनि सुशील कुमार एवं पुअनि नरेंद्र कुमार सिंह को छापेमारी करने का निर्देश दिया।

निर्देश के आलोक में जब पुलिस बल थाना क्षेत्र के ढाब गांव के वार्ड संख्या 12 स्थित जवाहर यादव के घर पहुंच कर पुलिस बल के सहयोग से उसका घर का दरबाजा खुलबया गया तो घर का दरवाजा खुलते ही जवाहर यादव पुलिस को देखकर मौके से कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा उसके घर की तलाशी ली गई तो घर के एक कमरे में एक व्यक्ति सोया हुआ था। जो पुलिस को देखकर इधर उधर भागने लगा। इस दौरान पुलिस के द्वारा जब कमरे की तलाशी ली गई तो उसके कमरे में बिछाबन पर रखे तकिया के नीचे से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। जिसे अनलोड करने पर एक गोली तथा कपड़ा का बना बिन्डोलिया से तीस कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उससे पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम जवाहर यादव का पुत्र रुदल कुमार बताया। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है और फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *