लखनऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस: 612 शिकायतों में 75 का मौके पर निस्तारण
लखनऊ। जनपद लखनऊ की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष कुल 612 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 75 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
तहसीलवार स्थिति के अनुसार सदर में 78 में से 4, मलिहाबाद में 153 में से 11, बीकेटी में 142 में से 27, मोहनलालगंज में 144 में से 27 तथा सरोजनीनगर में 95 में से 6 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व से संबंधित 336, पुलिस से संबंधित 78, राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त 8, विकास 46, शिक्षा 5, स्वास्थ्य 3, समाज कल्याण 19, नगर निगम 6 तथा अन्य विभागों से संबंधित 111 प्रार्थना पत्र शामिल रहे।
अधिकारियों ने शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
























