बदायूँ।बूथ तक संगठन मजबूत करने पर जोर, PDA पंचायत और मतदाता सूची के कार्यों की समीक्षा

बूथ तक संगठन मजबूत करने पर जोर, PDA पंचायत और मतदाता सूची के कार्यों की समीक्षा

बदायूं।गांधी नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बदायूं सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जिला संगठन से लेकर विधानसभा, नगर, सेक्टर, जोन और बूथ स्तर तक चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा पदाधिकारियों से क्षेत्रवार संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा की।

बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया गया। सांसद आदित्य यादव ने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित संपर्क और संवाद बनाए रखने तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की बात कही।

PDA पंचायतों की तैयारियों पर विशेष चर्चा

बैठक में PDA पंचायतों को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। अब तक आयोजित पंचायतों की जानकारी लेने के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

बूथ, सेक्टर और जोनल संगठन की समीक्षा

मासिक बैठक में बूथ, सेक्टर और जोनल स्तर के संगठन की भी समीक्षा की गई। पदाधिकारियों से बूथ कमेटियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की उपलब्धता, सेक्टर एवं जोन स्तर पर समन्वय और नियमित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली गई। सांसद ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर तक दिखाई देनी चाहिए और सभी पदाधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहें।

SIR और मतदाता सूची के कार्यों पर भी मंथन

बैठक में SIR से संबंधित कार्यों तथा मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों पर सक्रियता से नजर रखने और आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। लोगों को संबंधित प्रक्रिया की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

सांसद आदित्य यादव ने जिला, विधानसभा, नगर, फ्रंटल संगठनों और बूथ स्तर के पदाधिकारियों से नियमित बैठकें करने, कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी जिला संगठन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, हिमांशु यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक आरके शर्मा, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, रजनीश गुप्ता, जिला महासचिव उदयवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, डॉ. शकील, नजर प्रधान, मोहर सिंह पाल, रामखिलाड़ी कश्यप, खजाना देवी, योगेंद्र पाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, नवाब सिंह, अतुल पटेल, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र गौतम, सतीश यादव, सतीश प्रेमी, सुनीता पाल, सभी नगर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, जिला कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *