बदायूँ।उसावां में शुरू हुआ मीना बाजार, चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने किया उद्घाटन

उसावां में शुरू हुआ मीना बाजार, चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने किया उद्घाटन

बदायूँ/उसावां। कस्बे के खाटू श्याम मंदिर के समीप शनिवार को मीना बाजार का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने फीता काटकर बाजार का उद्घाटन किया। बाजार शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया।

उद्घाटन के दौरान चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने कहा कि मीना बाजार शुरू होने से नगरवासियों को रोजमर्रा की खरीदारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही छोटे दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों को अपना कारोबार बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि बाजार के संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ ही नगर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगने से आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मीना बाजार के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *