बदायूँ।विराट दीपयज्ञ में दीपकों की झिलमिलाती रोशनी रही आकर्षण का केंद्र

विराट दीपयज्ञ में दीपकों की झिलमिलाती रोशनी रही आकर्षण का केंद्र

ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ स्वागत 

बदायूँ/उसावां। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत और ज्योति कलश का पूजन किया। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने भजन कीर्तन किए। शाम को विभिन्न गांवों कस्वों और शहरों से होती हुई ज्योति कलश रथ यात्रा उसावां के महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के समीप स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। जहां शाम को विराट दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। दीपकों की झिलमिल की रोशनी और ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे दीपक आकर्षण का केंद्र रहे। गायत्री परिवार के नत्थू लाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर दीपयज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से ही मानव में देवत्व का उदय होता है। संजीव कुमार और डा. हकीम सिंह ने ज्योति कलश रथ यात्रा का मार्गदर्शन किया। ज्योति कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ बदायूं से नेकपुर होती हुई ककराला पहुंची जहां आत्मीय परिजनों और गणमान्य नागरिकों ने ज्योति कलश का भव्य स्वागत पूजन किया। इसके बाद उसहैत और अकबरपुर पहुंची। इसके बाद उसावां में विराट दीपयज्ञ हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रियंका सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां गायत्री, युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा का पूजन किया।

सुरेश चंद्र ने बताया कि आज 26 जून को सुबह महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के समीप हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह आठ बजे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। इसके बाद ज्योति कलश रथ यात्रा म्याऊं पहुंचेगी। जहां शिवाजी इंटर कालेज में राजेश्वर पाठक के मार्गदर्शन में ज्योति कलश का श्रद्धालु पूजन करेंगे। आलापुर के बाद यह कलश यात्रा दातागंज तहसील के लिए रवाना होगी। इस मौके पर बेबी गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, कौशल, सृष्टि गुप्ता पवन गुप्ता रजनी गुप्ता ,शीशपाल यादव सुरेश चंद्र विजयवीर सिंह रानी यादवआदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *