बदायूं/उसावां।खण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
बदायूँ/उसावां। जनपद के विकास खंड उसावां की ग्राम पंचायत बीरमपुर बरेली स्थित गौशाला का खंड विकास अधिकारी डॉ. मनीष वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा पशुओं के रखरखाव, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान गौशाला की बाउंड्री वॉल के निर्माण एवं उसकी आवश्यकता को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को गौशाला की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव नेम सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने गौशाला से संबंधित व्यवस्थाओं एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने गौशाला संचालन को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।
























