प्रयागराज।उपनिदेशक (पंचायत) ने प्रतापपुर ब्लॉक में की योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

उपनिदेशक (पंचायत) ने प्रतापपुर ब्लॉक में की योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

प्रयागराज। उपनिदेशक (पंचायत), प्रयागराज मंडल ने गुरुवार को जनपद प्रयागराज के विकास खंड प्रतापपुर में समस्त ग्राम पंचायत सचिवों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) एवं बीसी (BCs) के साथ विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं जैसे डिजिटल लाइब्रेरी, उत्सव भवन, अन्त्येष्टि स्थल, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, पंचायत प्रतिपूर्ति, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार (CM Award), एसएनए स्पर्श, सीएससी संचालन, ओएसआर तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के सत्यापन, रेट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस एवं एसएलडब्ल्यूएम योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

इसके अलावा राज्य स्तर से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यों एवं भुगतानों, पीडब्ल्यूएम एवं बायोगैस प्लांट संचालन, ग्राम पंचायतों के जीएसटी, एसबीएम ओएसआर कलेक्शन, ऑडिट प्रकरणों के निस्तारण सहित अन्य विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया।

उपनिदेशक (पंचायत) सतीश कुमार ने समीक्षा के दौरान सभी सचिवों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं एवं विकास कार्यों में प्रगति अपेक्षित है अथवा कार्य अपूर्ण हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक के उपरांत उपनिदेशक (पंचायत) ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *