भदोही।पीकेवीवाई योजना के तहत किसानों को निशुल्क जैविक खाद मिनी किट वितरित ।

पीकेवीवाई योजना के तहत किसानों को निशुल्क जैविक खाद मिनी किट वितरित ।

भदोही /दुर्गागंज।अभोली ब्लॉक के बसवापुर स्थित राजकीय बीज गोदाम कार्यालय पर गुरुवार को एडीओ एजी गोविंद यादव के नेतृत्व में परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) के अंतर्गत चयनित किसानों को निशुल्क जैविक खाद मिनी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में खरग सेन पट्टी (गोकुल पट्टी), गुवाली क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किट प्रदान की गई।

कृषि विभाग के प्रभारी कन्हैया यादव ने बताया कि मिनी किट में ढैंचा, ज्वार, उड़द, मक्का, भिंडी, लोबिया और ग्वार आदि के बीज शामिल हैं। इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है, भूमि में जैविक तत्वों की मात्रा में सुधार होता है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है।

उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने और हरी खाद का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। इस दौरान बीज गोदाम के बी टी एम संतोष कुमार ने बताया कि कुल 18 किसानों को 18 यूनिट जैविक खाद मिनी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में शिवकांत शर्मा, शिवपूजन गिरी, दान बहादुर, गजराज यादव, फूलचंद, पन्नालाल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *