प्राचार्य राजेश कुमार के प्रयासों से मेडिकल कालेज को मिली सी आर्म मशीन, हड्डी फ्रैक्चर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
सी आर्म मशीन के सहयोग से बिना चीरा हड्डी के टूटे भाग को स्क्रू और नट लगाकर जोड़ा जा सकता है
मुजीब खान
शाहजहांपुर : जनपद के राजकीय मेडिकल कालेज में लगातार मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में इज़ाफ़ा किया जा रहा है मेडिकल कालेज के प्राचार्य राजेश कुमार द्वारा मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाओं के लिए शासन से बेहतर अत्याधुनिक मशीनों की डिमांड किए जाने पर शासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य लगातार अत्याधुनिक मशीनों को उपलब्ध कराया जा रहा इसी क्रम में इस बार जो मशीन मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराई गई है वह हड्डी टूटने वाले मरीजों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं क्योंकि इस मशीन से बड़ी से बड़ी गंभीर हालत में टूटी हड्डी को को बिना चीरा बिना टांका लगाए स्क्रू नट लगाकर जोड़ा जा सकता है इस मशीन को सी आर्म नाम से जाना जाता है सबसे बड़ी बात यह कि यह मशीन मोबाइल मशीन के रूप में कार्य करती है इस लिए आसानी से इसे एक ओटी से दूसरी ओटी में ले जाया जा सकता है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थिएटर फ्लैट पैनल डिटेक्टर (एफपीडी) के साथ सी-आर्म मशीन अस्पताल को प्राप्त हो गई है। क्योंकि शाहजहांपुर जिला अस्पताल में जनपद शाहजहांपुर ही नहीं अपितु अन्य कई जनपदों के मरीज जो सड़क हादसों में घायल होकर पहुंचते है। जिस कारण हड्डी विभाग की ओटी में प्रतिदिन दर्जनों अप्रेशन किए जाते हड्डी आपरेशन की जटिलता को देखते हुए इसे कम समय में करने ताकि अधिक से अधिक मरीजों का अपरेशन किया जा सके इसके लिए प्राचार्य राजेश कुमार द्वारा हाईटेक मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मरीजों को सर्जरी की बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए शासन ने करीब 39 लाख रुपये कीमत की सी-आर्म मशीन उपलब्ध करा दी है।
सी-आर्म मशीन मिलने से हड्डियों में फ्रैक्चर होने पर मरीजों को निजी अस्पतालों की तरह मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा मिलेगी। सर्जरी की इस प्रक्रिया से हड्डी कम समय में बेहतर ढंग से जुड़ सकेगी। इस मशीन की मदद से हड्डियों का सटीक मिलान कर स्क्रू और नट से कसा जाएगा। साथ ही आर्थो ओटी में ही वार्ड भी बना दिया गया है। ऑपरेशन के बाद मरीज वहीं भर्ती होंगे। स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि
मेडिकल कॉलेज में बंद पड़े लेबर रूम में हड्डी विभाग में आधुनिक ओटी शुरू कर दी गई है जिसमें जटिल से लेकर सामान्य फ्रैक्चर तक के तीन ऑपरेशन एक साथ किए जा रहे हैं। मरीजों को त्वरित उपचार मिल रहा है। इससे सर्जरी में लगने वाले समय में कमी आई है। इसके साथ ही आधुनिक मशीन मिलने से और सुविधा बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि हड्डियों को जोड़ने और हड्डी से संबंधित अन्य सर्जरी में यह मशीन कारगर साबित होगी। जो जनपद सहित अन्य जनपदों के मरीजों जो यहां इलाज के लिए आते उनके लिए एक बड़े उपहार के समान है।
























