बदायूँ।उसावां पुलिस की तत्परता से मिला एक लाख रुपये से भरा गुम बैग, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

उसावां पुलिस की तत्परता से मिला एक लाख रुपये से भरा गुम बैग, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

उसावां (बदायूं)। थाना उसावां पुलिस की सक्रियता और तत्परता के चलते एक परिवार की बड़ी चिंता दूर हो गई। शादी की तैयारियों के लिए ले जाए जा रहे एक लाख रुपये से भरे बैग को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी राजेश पुत्र केशव सिंह अपने भाई अखिलेश कुमार के साथ 17 जून 2026 को अपनी मूकबधिर भांजी की शादी के लिए मोटरसाइकिल खरीदने हेतु जा रहे थे। वहीं कल 11:30 बजे कस्बा उसावां के अकबरपुर तिराहे से गुजरते समय उनका पैसों से भरा बैग रास्ते में कहीं गिर गया। बैग में शादी के कार्डों के साथ एक लाख रुपये नकद रखे हुए थे।

बैग गुम होने की सूचना मिलते ही  थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के जीता  पर तैनात कांस्टेबल अकित और कांस्टेबल रागिब अली  को   तत्काल आदेश दिया। आदेश मिलते ही   खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान अकबरपुर तिराहे पर फल विक्रेता रवि कश्यप को बैग मिला, जिसने ईमानदारी का परिचय देते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी और बैग सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

थाना उसावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग के स्वामी का पता लगाया तथा गुरुवार को आवश्यक सत्यापन के बाद राजेश को थाने बुलाकर उनका एक लाख रुपये से भरा बैग सकुशल वापस करा दिया।

अपना गुम हुआ बैग वापस मिलने पर राजेश और उनके परिजनों ने थाना उसावां पुलिस एवं बैग मिलने की सूचना देने वाले फल विक्रेता रवि कश्यप का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और जनसेवा की भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस-जन सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *