बदायूँ।रिजर्व पुलिस लाइन में योग सप्ताह का शुभारंभ, पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास

रिजर्व पुलिस लाइन में योग सप्ताह का शुभारंभ, पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास

बदायूं। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तथा वामा सारथी अध्यक्षा एवं अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।

पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित योग सत्र में योग प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योग साधना से शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस योग सप्ताह में प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस लाइन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योग सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जाएगा, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं मनोबल को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *