मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी भावना को चरितार्थ करता
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।भारत विकास परिषद की इलीट शाखा द्वारा नगर के मुख्य चौक पर स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर के बाहर भव्य सेवार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेठ मास के सातवें बड़े मंगल पर महिला सदस्य पूजा अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी और धूप में आने-जाने वाले सैकड़ों राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए प्रसाद स्वरूप खिचड़ी और ठंडे शर्बत का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सदस्य पूजा अग्रवाल ने बताया कि संगठन द्वारा सामाजिक और धार्मिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूखे-प्यासे राहगीरों को राहत पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों के माध्यम से न केवल लोगों की सेवा होती है, बल्कि एक बड़ा धर्मकाज भी संपन्न होता है, जिससे मन को असीम संतुष्टि मिलती है।
आयोजन के दौरान योगिता, पूजा, लतिका, श्रुति, महिला सहभागिता मनीला अग्रवाल सहित ओम अग्रवाल, रमेश अग्रवाल और गौरव मित्तल ने अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में इलीट शाखा के सचिव पंकज अग्रवाल और अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति और विशेष योगदान रहा। राहगीरों ने भी परिषद के इस सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
























