बदायूँ।उसावां में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

उसावां में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

बदायूँ/उसावां। कस्बे स्थित जोरावर महाराज देवस्थान पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा जोरावर महाराज देवस्थान से प्रारंभ होकर दुर्गा माता मंदिर राजमार्ग, मंगल बाजार स्थित शिव मंदिर होते हुए हनुमानगढ़ पहुंची। नगर भ्रमण के उपरांत श्रद्धालुओं ने कलशों को पुनः जोरावर महाराज देवस्थान पहुंचकर स्थापित किया।

इसके बाद कथा वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित राधा अग्निहोत्री द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया गया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ भोले, नन्हेंलाल गुप्ता, धनु लाल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, भोले सिंह, पवन गुप्ता एवं धनेश कश्यप सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *