दिल्ली जंतर मंतर पर 5 घंटे चला काकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत

दिल्ली जंतर मंतर पर 5 घंटे चला काकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत

सोनम वांगचुक भी पहुंचे प्रदर्शन में बोले शिक्षा मंत्री स्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन 

दिल्ली : देश में तहलका मचाने वाली काकरोच जनता पार्टी ने अपने तय दिन 6 जून को जंतर मंतर पर जमकर नीट पेपर लीक मामले प्रदर्शन किया इस दौरान उनके प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भी पहुंचे काकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुंचे एयरपोर्ट से सीधे धरना स्थल पर पहुंचे और मौजूद लोगों के साथ जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान काकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। सोनम वांगचुक ने अभिजीत दीपके के साथ मंच पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कही थी। सोनम वांगचुक ने अभिजीत दीपके के साथ मंच पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कही थी। दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन अभिजीत दीपके की अगुआई में हुआ था। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके अलावा ककरोज जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी अभिजीत के साथ नजर आए। आशुतोष आईआईटी कानपुर से पास आउट हैं। पिछले साल ही लंदन से भारत लौटे थे। प्रदर्शन के मद्देनजर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, मुख्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने सुबह 10 बजे प्रदर्शन शुरू किया था। यह प्रदर्शन करीब 5 घंटे चला। दोपहर 3 बजे अभिजीत और सोनम वांगचुक रवाना हो गए। इसी के साथ धीरे-धीरे प्रदर्शन वाली जगह भी खाली होने लगी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदर्शन के समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव हो सकता है। इसी के चलते कुछ लोगों को एहतियाती हिरासत में लिया गया। वही पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर महाराष्ट्र पुलिस तैनात कर दी गई है। सुबह से ही घर के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस की गाड़ियां भी घर के बाहर मौजूद थीं।

हालांकि दीपके के माता-पिता घर पर हैं या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले, दीपके के माता-पिता ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *