अर्पणा यादव ने बेटियों और पारिवारिक सदस्यों संग हरिद्वार गंगा में किया प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन

अर्पणा यादव ने बेटियों और पारिवारिक सदस्यों संग हरिद्वार गंगा में किया प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन

अस्थि विसर्जन के समय बाबा रामदेव सांसद आदित्य यादव सहित मौजूद रहे कई वीआईपी 

उदय यादव 

हरिद्वार । उत्तराखंड के हरिद्वार में आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में गंगा में विसर्जित की गई अस्थि विसर्जन के लिए मुलायम सिंह का परिवार आज सुबह विशेष चार्टड विमान से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपर्णा यादव पूरे परिवार के साथ चार्टर्ड विमान से लखनऊ से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय  तेज प्रताप यादव अस्थि कलश लेकर आगे चल रहे थे। तेज प्रताप, अखिलेश यादव के चचेरे भाई दिवंगत रणवीर सिंह यादव के बेटे हैं। उनके साथ शिवपाल यादव के बेटे और सांसद आदित्य यादव भी मौजूद थे।

उसके पास हरिद्वार पहुंचने के बाद वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां, योगगुरु स्वामी रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव समेत कई सपा नेता अस्थि विसर्जन कर्म में मौजूद रहे यादव परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने अस्थि कर्म संपन्न कराया प्रतीक यादव के चचेरे भाई सांसद आदित्य यादव ने अस्थि कर्म कराया।

जानकारी देते हुए पंडित शैलेश मोहन ने बताया कि, शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर हरिद्वार आए थे। उन्होंने ही अस्थि कर्म संपन्न कराया है। मां गंगा से प्रार्थना की गई है कि मां गंगा प्रतीक यादव की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को गहरा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 प्रतीक यादव की शादी उत्तराखंड मूल की अपर्णा बिष्ट से हुई थी अपर्णा यादव बिष्ट बीजेपी की नेता हैं।अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

बेटी ने अस्थियों के साथ बहाया “आई लव यू पापा ” लिखा कार्ड

विसर्जन से पूर्व पुरोहितों ने विधि विधान से पूजा पाठ अनुष्ठान कराया शिवपाल सिंह यादव के सांसद बेटे आदित्य यादव ने पूजा कराई। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव, उनकी दोनों बेटियां, तेज प्रताप यादव और अक्षय यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य पूजा में शामिल हुए। पूजा संपन्न होने के बाद जब अस्थि कलश विसर्जन के लिए ले जाया जाने लगा, तब छोटी बेटी ने कलश को माथे से लगाया और भावुक होकर रो पड़ी। इस दौरान छोटी बेटी ने अस्थियों के साथ एक कार्ड जिस पर आई लव यू पापा लिखा था जब वह बहाया तो मौजूद लोगो की आंखे छलक आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *