Monday, February 16

बिहार (सहरसा)।अज्ञात महिला का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

अज्ञात महिला का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

सहरसा। जिले के बख्तियारपुर पुलिस सर्किल के सलखुआ थाना क्षेत्र के चानन पंचायत के कटघरा कैनाल से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सलखुआ प्रखंड के चानन पंचायत के कटघरा कैनाल के पानी में तैरता हुआ एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। सलखुआ प्रखंड के कटघरा एवं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के भवदेवा के बीच कटघरा कैनाल के समीप से अज्ञात महिला का शव बरामद। ग्रामीणों ने शव को देख स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी, जिसपर पुल ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई है।

लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाया था। इधर शव मिलने के बाद लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही है। कोई कहता है की महिला की हत्या कर नदी में फैक दिया है, तो कोई डूबने से मौत हो जाने की बात कह रहे हैं।शव देखने से पता चलता है कि बरामद शव करीब एक सप्ताह पुराना है। शव काफी गल चुका है और बदबू आने लगा है। हलांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज जांच पड़ताल में जुट गई है।इस बाबत थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि अज्ञात शव बरामद हुआ है, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है, वही शव की पहचान कराने में जुटी है‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *