लखनऊ : दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग बचपन डे केयर सेंटर का गिरा गेट नीचे दबकर मासूम की दर्दनाक मौत

 दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग बचपन डे केयर सेंटर का गिरा गेट नीचे दबकर मासूम की दर्दनाक मौत

लखनऊ । राजधानी में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेंटर में उस समय दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई जब केयर सेंटर के गेट में एक मासूम झुला झूल रही रही तभी गेट उखाड़कर गिर गया जिसके नीचे दबकर मासूम बुरी तरह घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने गेट पर शव रखकर आक्रोश जताया जिन्हें पुलिस द्वारा समझा बुझा कर शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिवा 8 वर्ष नामक बच्चा गेट पर लटककर झूल रहा था, तभी गेट गिर गया। सेंटर के कर्मचारी और परिजनों ने मिलकर लोहे के गेट को उठाया। बच्चे को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर वापस आए और गेट पर शव रखकर आक्रोश जताने लगे। बहराइच के बंजारे मोड़ धन्नी पुरवा निवासी विक्रम कुमार चेन्नई में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी ललिता बेटे शिवा रितिक व दुधमुंही परी को लेकर मां मीना देवी के घर चार दिन पहले निशातगंज स्थित घर आई थी।

नानी के घर के बाहर दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से संचालित बचपन डे केयर सेंटर, कार्यालय उप निदेशक और दृष्टिबाधित छात्राओं का हॉस्टल है।इसी के मुख्य गेट से लटककर शिवा (आठ) झूला झूल रहा था। तभी अचानक लोहे का भारी गेट टूटकर गिर गया। शिवा लोहे के गेट से दब गया। शोर सुनकर कर्मचारी और परिजन मौके पर पहुंचे। गेट उठाया। लहूलुहान शिवा को लेकर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस आए और गेट पर शव रखकर आक्रोश जताने लगे। मौके पर एसडीएम सदर मनोज सिंह और पुलिस पहुंची। परिजनों को समझाकर शांत कराया। उचित मुआवजा देने और गेट टूटने की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *