लखनऊ।औद्यानिक विकास योजना में शाकभाजी क्षेत्र विस्तार एवं आधुनिक तकनीक का किसानो को दिया जा रहा लाभ

औद्यानिक विकास योजना में शाकभाजी क्षेत्र विस्तार एवं आधुनिक तकनीक का किसानो को दिया जा रहा लाभ

मुजीब खान

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के उद्यान विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के अंतर्गत शाकभाजी क्षेत्र विस्तार एवं मशीनीकरण कार्यक्रमों का बड़ा लाभ जनपद शाहजहांपुर के किसानो को भी दिया जा रहा है । उद्यान विभाग द्वारा दिए जाने वाले इस बड़े अवसर का लाभ उठाने की जनपद के किसानों से जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने अपील की है उन्होंने सभी किसानों को सूचित करते हुए कहा कि विभाग ने पात्र किसानों से ऑनलाइन आवेदन करने लाभ प्राप्त कर सकते है ।

जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि योजना के तहत शाकभाजी उत्पादन को बढ़ावा देने तथा कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। लाभ प्राप्त करने के इच्छुक किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट आकार का फोटो, मोबाइल नंबर तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति आवश्यक होगी। मशीनीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों को यंत्र की कोटेशन और बैंक स्टेटमेंट भी प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों को निदेशालय उद्यान, लखनऊ को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा तथा किसानों का चयन प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि योजना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए किसान विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 9151066860 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *