कानूनी दांव पेच के बाद साफ हुआ पूजा कसाना की शपथ का रास्ता एक 1 जून को मिलेगा कटरा को नया चेयरमैन
मुजीब खान
शाहजहांपुर : जनपद के कटरा नगर पंचायत में हुए उप चुनाव में विगत 7 मई को ब्लाक फॉरवर्ड प्रत्याशी पूजा कसाना ने बीजेपी प्रत्याशी सोनम गुप्ता को पराजित करके करीब 500 वोटो से विजय प्राप्त की थी लेकिन कोर्ट द्वारा अयोग्य किए गए प्रत्याशी मुख्तार मसूदी ने सुप्रीम कोर्ट में शरण लेकर पूजा कसाना के नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ में रोड़ा अटका दिया था लेकिन बीती 27 मई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका को निरस्त करते हुए पूजा कसाना की शपथ का रास्ता साफ कर दिया जिस पर प्रशासन द्वारा आगामी एक जून को शपथ दिलाए जाने पर मोहर लगा दिया है।
पूजा कसाना की शपथ ग्रहण की इस खबर के सामने आते ही कस्बे में उनके समर्थको और कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है।
पूजा कसाना की शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक रूप देने के लिए एक बड़े समारोह के आयोजन की तैयारियां की जा रही है जो नगर कटरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगड़ में होगी सबसे बड़ी बात कि पूजा कसाना द्वारा चुनाव जीतने के बाद अपना दल सोनेलाल की सदस्यता ग्रहण की थी जो दल इस समय मौजूदा सरकार के साथ है इस लिए इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में अपना दल (एस) के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा कसाना के साथ-साथ सरकार द्वारा नामित किए गए नए सदस्यों को भी पद की शपथ दिलाई जाएगी। तिथि की घोषणा होते ही प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। कस्बे की जनता को भी अब उम्मीद है कि शपथ ग्रहण के बाद विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
























