पुवायां के आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला बीएससी नर्सिंग के छात्र का शव
मृतक छात्र के पास मिले दो मोबाइलो में एक में मिली मरने से पहले किसी लड़की से लंबी चैटिंग
मुजीब खान
शाहजहांपुर। बीती शाम उस समय पुवायां के आरएमएल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी में हड़कंप मच गया जब बिहार प्रांत के रोहतास जनपद के निवासी बीएससी नर्सिंग के छात्र अजय राज का शव कालेज के हॉस्टल के एक कमरे में पंखे से लगे फंदे में लटका मिला सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के रोहतास जनपद का निवासी अजय राय 25 शाहजहांपुर के पुवायां कस्बे में स्थित आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बीएससी नर्सिंग का द्वितीय वर्ष का छात्र था और कालेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था शुक्रवार को अजय अपने साथियों के साथ क्लास में मौजूद था। दोपहर में लंच के दौरान सभी छात्र अपने-अपने कमरों में चले गए। इसके बाद अन्य छात्र दोबारा क्लास में पहुंच गए, लेकिन अजय वापस नहीं लौटा। शाम करीब पांच बजे छुट्टी होने के बाद छात्र हॉस्टल पहुंचे तो अजय के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर छात्रों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। अजय का शव कमरे में चादर के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना तत्काल इंस्टीट्यूट प्रबंधन और पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश कर दरवाजा खोला और शव को नीचे उतारा,पुलिस ने कमरे की तलाशी ली,लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ,हालांकि मृतक के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं,इनमें एक फोन लॉक मिला,जबकि दूसरे मोबाइल में किसी युवती के साथ लंबी चैटिंग मिली है,पुलिस मोबाइल की चैटिंग और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है,पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं छात्र की मौत को लेकर हॉस्टल और संस्थान में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं,पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
























