
बस हादसा 40 की मौत आखिर कैसे सवार हुए 55 यात्री? कहा गए टैक्स वसूली करने वाले अधिकारी
अल्मोड़ा। आशुतोष शर्मा /कपिल
अल्मोड़ा जिले में हुई भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है, इस समय संख्या बढ़कर 40 हो गई है। कुछ घायलों की मौत रामनगर के अस्पताल में हुई है। अभी भी मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जाता है कि बस में 55 यात्री सवार थे।
सूबे के मुख्यमंत्री ने तत्काल जांच के आदेश के साथ परिवहन विभाग के अधिकारी ए आर टी ओ को निलंबित करने का आदेश तो दे दिया है। पर क्या केवल परिवहन विभाग ही है दोषी? मार्ग में लगे अलग अलग बैरियरों के इंचार्ज जो लाखों के चालान का दावा करते हुए, प्रदेश के उच्चाधिकारियों के आंखों के तारे बने हुए है क्या उनका कोई फ़र्ज़ नहीं होता है? ये समय पर्व का समय है आखिर वो सभी कहा नदारत है? इस तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता पड़ गई है।
क्या मुख्यमंत्री जी केवल एक ही विभाग इस घटना के लिए दोषी है? या फिर सड़क, टैक्स वसूली और वाहन के नियमों की देखरेख करने वाले वो सभी अधिकारी कर्मचारी जो सरकारी खजाने से लाखों की तनख्वा लेने के बाद भी अपनी जवाबदेही तय नहीं कर रहे है? आखिर जनता कब तक इस मौत के तांडव के आगे हारती रहेगी। जॉच आखिर होगी किसकी ये भी तय किया जाना चाहिए। मृतकों के परिजनों को सहयोग राशि भी इस तरह के लापरवाह अधिकारियों से वसूली जानी चाहिए।

