Sunday, February 15

खेत की रखवाली करने के बुजुर्ग की गोली मारकर अज्ञात लोगों ने  हत्या कर दी 

खेत की रखवाली करने के बुजुर्ग की गोली मारकर अज्ञात लोगों ने  हत्या कर दी 

 बरेली।खेत की रखवाली के बुजुर्ग को अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबको नदी में फेंक दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

बरेली जिले के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव भोला मानपुर निवासी बिहारी लाल(62 वर्ष) अपने खेत की रखवाली करने गए थे जहां अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या के बाद मृतक के शव नदी में डाल दिया। मृतक बिहारी लाल के बड़े बेटे सत्यपाल ने बताया कि मंगलवार करीब शाम पांच बजे खेत रखबाली के लिए गए थे। खेत में पानी लग रहा था। काफी देर हो जाने के बाद बिहारी लाल घर नहीं लौटे। सत्यपाल ने खेत पर जाकर देखा तो वहां बिहारी लाल नहीं मिले।

तभी सत्यपाल घर वापस और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर कई जगह ढूंढा पर मृतक का कोई पता नहीं चला। कुछ समय बाद सत्यपाल दोबारा खेत घर पर  अन्य सदस्यों के साथ गया औरखेत के आसपास देखा तो सभी लोग दंग रह गए। खेत में खून पड़ा हुआ था। पास में नदी किनारे गए तो बिहारी लाल का शव पड़ा हुआ था। मृतक के कनपटी पर गोली लगी हुई थी और उनकी मौत हो चुकी थी।वहीं सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से साफ इनकार कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *