बरेली।टाटा बाय बाय पर बोले धर्मेंद्र काश्यप विरोधियों का अगली पंक्ति में बैठना दुखदायक ” निर्णय जल्द आयेगा सामने

टाटा बाय बाय पर बोले धर्मेंद्र काश्यप विरोधियों का अगली पंक्ति में बैठना दुखदायक ” निर्णय जल्द आयेगा सामने

बरेली। भारतीय जनता पार्टी से दो बार के सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र कश्यप के ” टाटा बाय बाय ” वाले बयान से मची खलबली उस समय और बढ़ गई जब उन्होंने मीडिया के सामने आकर इस बयान का समर्थन करते हुए कारण बताया।

धर्मेंद्र कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब उनके चुनाव में खुला विरोध करने वालो को पार्टी सम्मान देते हुए अग्रिम पंक्ति में बैठाने का कार्य करेगी तो दुख स्वाभाविक होगा क्योंकि जिस पार्टी में सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया वह उनको तिरस्कार करके उनके चुनाव में पार्टी विरोधी नीतियों को अपना कर खुला विरोध करेंगे तो ऐसे बयान स्वाभाविक है उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा ही नहीं जनपद के साथ पूरे मंडल में उनके समर्थक है जिनके साथ बैठक करके अंतिम निर्णय लेंगे । अगला स्टेशन समाजवादी होगा का सवाल पूछने पर उन्होंने हंसकर कहा कि बहुत जल्द इसका पता भी चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *