बरेली : पत्नी और साथी संग दबोचा गया 25 हजार का इनामी बर्खास्त सिपाही , बकीलों और पुलिस के बीच झड़प

 पत्नी और साथी संग दबोचा गया 25 हजार का इनामी बर्खास्त सिपाही , बकीलों और पुलिस के बीच झड़प

आरोपी सिपाही की पत्नी है बकील जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस पर भड़के बकील जमकर किया हंगामा
बरेली : जनपद के विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, बलवा, रंगदारी और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में नामजद पुलिस का बर्खास्त सिपाही सुरकेश कुमार लंबे समय पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था बरेली एसएसपी द्वारा अभी हाल में उसको हिस्ट्रीशीटर घोषित करते हुए उसकी फरारी पर उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था उसे जनपद के थाना भमौरा पुलिस ने उसकी अधिवक्ता पत्नी कृतिका शर्मा और एक साथी ओमवीर के साथ दबोच लिया जिसे पेशी के लिए जब न्यायालय ले जाया गया तो उसकी अधिवक्ता पत्नी की गिरफ्तारी से नाराज अधिवक्ता पुलिस से भिड़ गए और एक अधिवक्ता की इस तरह गिरफ्तारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया।

पुलिस के मुताबिक, भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चाढ़पुर निवासी अंकुर मिश्रा उर्फ प्रभात मिश्रा ने 18 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सुरकेश अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में भमोरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस में सुरकेश समेत 11 लोगों को नामजद किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक भमोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 6:10 बजे जादूपुर गांव से सुरकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ पत्नी कृतिका शर्मा और सहयोगी ओमवीर को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बर्खास्त सिपाही सुरकेश का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ भमोरा, सुभाषनगर और इज्जतनगर समेत विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, बलवा, रंगदारी और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *