
टॉप डाउन- बॉटम अप एप्रोच को समझना होगा शिक्षकों को: पृथ्वीराज के.एस. बी. : आई एफ एस
संजीव सिंह बलिया।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता के अंतर्गत उच्च प्राथमिक /कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने ,वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने ,प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान ,गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर इस कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा पूजन अर्चन के साथ किया गया । जनपद स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा अतिथियों का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित 2023 बैच के सिविल सेवा के अधिकारी कर्नाटक के रहने वाले पृथ्वीराज के एस बी ,प्रभागीय निदेशक ,सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया द्वारा अपना विचार प्रस्तुत किया करते हुए शिक्षकों का आह्वान किया गया कि हम सभी को जरूरत के अनुसार बच्चों को शिक्षा देते समय बॉटम अप एप्रोच तथा टॉप डाउन अप्रोच की प्रविधियां को लागू करना होगा ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि परिषदीय विद्यालय में जिस प्रकार की सुविधा राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही हैं उसे निश्चित रूप से हम उन विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए तैयार हो चुके हैं तथा इस दिशा में किया जा रहा शिक्षकों का प्रयास निपुण भारत मिशन की शत प्रतिशत सफलता के लिए फलदाई और लाभकारी साबित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मुरारी पांडे ने बताया कि किस प्रकार प्रशिक्षित शिक्षक परिषदीय विद्यालय के बच्चों के जीवन निर्माण में अपना सर्वोत्तम प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं तथा विकसित भारत की कड़ी में इस तरह के आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी बलिया आनंद दुबे द्वारा परिषदीय विद्यालय की महत्ता का वर्णन करते हुए बताया गया कि बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण सही मायने में परिषदीय विद्यालयों में ही हो सकता है जहां पर उनके खेलने कूदने के साथ-साथ भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था का जिम्मा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कंधों पर होता है जिसका संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा संचालित किया जाता है तथा समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों का अपडेशन भी होता रहता है। माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष सिंह द्वारा सभी उपस्थित बच्चों को उपहार स्वरूप कलम प्रदान की गई तथा आशा व्यक्त की गई की यह बच्चे कलम के सिपाही बनते हुए विकसित भारत में अपना योगदान प्रस्तुत कर सकेंगे। कार्यक्रम में जनपद के कुल 18 शिक्षा क्षेत्र से 110 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र स्टेशनरी और उपहार प्रदान किए गए। क्विज प्रतियोगिता में रसड़ा शिक्षा क्षेत्र की टीम अव्वल रही जबकि विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में पांच सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को शासन की मंशा के अनुरूप टैबलेट प्रदान किया गया ताकि बच्चे सोशल मीडिया के जमाने में अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सके और अन्य बच्चों के लिए उदाहरण बन सके। राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर जो इस कार्यक्रम के नोडल हैं द्वारा प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसकी समीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अरविंद मोहन तथा अनिमेष मिश्रा एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार बलिया के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता अविनाश कुमार सिंह द्वारा अंकों के योग के माध्यम से किया गया। इस प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता में राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य संतोष चंद तिवारी ,चित्रलेखा सिंह ,पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर शशि भूषण मिश्रा , विजय कुमार , डा भवतोष कुमार पांडे ,अशोक कुमार सिंह , मुमताज अहमद ,अजय कांत, राम प्रकाश सिंह ,एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अखिलेश कुमार सिंह, लालजी यादव, विजय राय तथा अन्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नगर शिक्षा क्षेत्र के अध्यापक प्रमोद चंद तिवारी ,विभा पांडे ,पुरुषोत्तम गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता तथा अन्य की गरिमा मई उपस्थिति रही। जिला समन्वयक प्रशिक्षण ओम प्रकाश सिंह तथा जिला समन्वयक निर्माण सत्येंद्र कुमार राय द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया जबकि बच्चों के प्रमाण पत्र वितरण एवं भोजन इत्यादि की व्यवस्था प्रभाकर राय द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन डॉ शशि भूषण मिश्र द्वारा किया गया।
























