ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत तीन आरोपी को आजीवन कारावास
बंदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत तीन आरोपी को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास व अर्थदंड दिया गया। अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या करने के मामले में 3 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा व प्रत्येक को 90000-90000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
थाना सिविल लाइंस पर पंजीकृत मुकदमे में शिवम मौर्या पुत्र राधेश्याम मौर्य, दिलीप मौर्या पुत्र रामकिशोर, सोनू मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य निवासीगण खेड़ा बुर्जग थाना सिविल लाइंस की विवेचना विवेचक नि0 अनिल कुमार द्वारा पूर्ण करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया । इस अभियोग क महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित करके समयबद्ध रुप से मॉनीटरिंग सेल व पैरोकार का संजीव कुमार थाना सिविल लाइंस द्वारा माननीय न्यायालय में सशक्त पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गयी, अर्थदण्ड अदा न करने पर प्रत्येक अभियुक्त को 2-2 माह के अतिरिक्त कारावास का भागी होगा ।
























