
बिसौली पुलिस ने असलाह सहित दो किया गिरफ्तार
बदायूं। जनपद के बिसौली पुलिस ने दो अभियुक्तों को असलाह सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से एक मय तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज थाना बिसौली पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त शान मौहम्मद पुत्र रहीस निवासी काशीराम कालोनी कस्वा व थाना बिसौली को मय 1 अदद तमंचा 315 बोर नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना बिसौली पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया । इसके अतिरिक्त थाना बिसौली पुलिस द्वारा अभियुक्त शरद चौहान पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम दबथरा थाना बिसौली को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 1 अदद तमंचा 315 बोर व 1 खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध मे थाना बिसौली पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
























