Sunday, February 15

बदायूँ।आपत्तिजनक वीडियो में मज़ाक उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार

आपत्तिजनक वीडियो में मज़ाक उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार

बदायूं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‌के निर्देशन में दातागंज पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्त मकबुल पुत्र युसूफ अली निवासी ग्राम ढिलवारी पोस्ट पुरैनी थाना दातागंज, अजमद उर्फ गुड्डू पुत्र नबाब हसन खाँ निवासी मो,बुद्धा बाजारगर थाना दातागंज को आज बरेली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय उपजिलाधिकारी दातागजं के समक्ष पेश किया गया । अभियुक्तो को न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया दिया गया। अभियुक्त द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म – इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की गई थी जिसमें जातियों के वर्गीकरण का उपहास करते हुए समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा एवं हिन्दु समाज वर्ग की भावनाएं आहत हुईं, शिकायत प्राप्त होने पर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *