
शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर चिड़ैया संकुल के उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा में
विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन के प्रति सुदृढ़ करना है। साथ ही विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक विकास व शिक्षा में सुधार लाने एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी व पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण सत्र के क्रम में
संकुल समन्वयक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय विकास योजना, छात्र नामांकन एवं नियमित उपस्थिति बढ़ाने, विद्यालयों में स्वच्छता पोषण कार्यक्रम व शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया व अपने – अपने विद्यालय में व्यावहारिक रूप से लागू करने का संकल्प लिया। इस दौरान मध्य विद्यालय रैठी, कबीरा, डेंगराही, बेलाही,कामास्थान,प्राथमिक विद्यालय सौथी, कांटी, चिकनी, बलियार,सिसवा, बगुलवाटोल विद्यालय शामिल हुआ। प्रशिक्षक कुमार कृत्यानंद सिंह, कुमारी अर्चना ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय विकास योजना, छात्र नामांकन एवं नियमित उपस्थिति बढ़ाने, विद्यालयों में स्वच्छता पोषण कार्यक्रम व शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सुदर्शन कुमार गौतम, शिव कुमार, केशरी नंदन यादव, मिथिलेश कुमार, देवेंद्र कुमार, उदय कुमार, चंदेश्वरी यादव, विजय कुमार रजक, प्रदीप कुमार ठाकुर, दीपक वर्मा, विक्रम कुमार, दीपक कुमार, जयप्रकाश रजक, सुनिता सहनी समेत संकुल अंतर्गत सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य मौजूद थे।
























