
सिमरी बख्तियारपुर थाना चौक पर सावित्रीबाई फुले एकेडमी का उद्घाटन
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्यालय अंतर्गत बख्तियारपुर थाना चौक के समीप रविवार को सावित्रीबाई फुले एकेडमी का भव्य शुभारंभ किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नई रोशनी फैलाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकेडमी की शुरुआत की गई है।
संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन…..
एकेडमी का विधिवत उद्घाटन नाथु महतो, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुरारी यादव, पुनपुन यादव, विंधानंद सिंह, भीम शरण एवं सुनील भरतवंसी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित यह एकेडमी क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएगी।
शिक्षा को लेकर दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में ऐसी एकेडमी छात्रों को सही दिशा और मजबूत आधार प्रदान करेगी।
इस अवसर पर संजीत, शक्ति, सुमन, उदय, प्रीति, रमण समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने एकेडमी की इस पहल की जमकर सराहना की।
























