Sunday, February 15

सहरसा (बिहार)।हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास- सुदर्शन गौतम

हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास- सुदर्शन गौतम

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर चिड़ैयां संकुल अंतर्गत मध्य विद्यालय रैठी समेत संकुल के विभिन्न विद्यालयों में संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी की थीम “हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास” रखी गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक सह शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को घर में अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं, प्रतिदिन नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित करें तथा मोबाइल एवं डिजिटल उपकरणों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषणयुक्त भोजन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करें, क्योंकि बाजार के फास्ट फूड से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने घर–विद्यालय समन्वय को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर प्रयास करेंगे तभी बच्चों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में निरंतर सुधार संभव है। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

बैठक में विद्यार्थियों की कक्षा-वार शैक्षणिक प्रगति, सीखने की स्थिति, नियमित उपस्थिति एवं अनुशासन से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम के साथ शिवकुमार, जयकृष्ण यादव, परमानंद कुमार, सरिता कुमारी, नवनीत कुमार, अजीत कुमार, आरती देवी, ज्योति देवी, रानी देवी, रीना देवी, ममता देवी, ब्रह्मदेव शर्मा, लक्कड़ शर्मा, दिगंबर शंकर, प्रमोद गुरुदेव सहित कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *