
जनता से मुलाकात कार्यक्रम में 91 आवेदनों की हुई सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी सहरसा दीपेश कुमार द्वारा आम जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित कार्यालयों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता से मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 91 आम नागरिकों ने जिलाधिकारी से भेंट कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इनमें श्री योगेश्वर यादव, श्री रामचन्द्र मुखिया, मो. सलीम, श्री चंद्रदेव रजक, श्री सुनील कुमार सहित अन्य नागरिक शामिल थे।
प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, पेंशन, राशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने इन मामलों के शीघ्र समाधान के लिए अंचलाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अपर समाहर्ता गणेश कुमार, पुलक कुमार निदेशक एन.ई.पी. सह प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यालय कर्मी बैद्यनाथ यादव, मो. जावेद इकबाल, मो. कलीमुद्दीन, अभिषेक कुमार एवं नागेश्वर रजक द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।
























