Sunday, February 15

सहरसा (बिहार)।सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने विभिन्न गांवों में निधन पर जताया शोक

सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने विभिन्न गांवों में निधन पर जताया शोक

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) ।  जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांवों में पिछले दिनों हुए निधन की सूचना पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कांठो पंचायत स्थित बलवाहाट बाजार निवासी शिक्षक राजकिशोर गुप्ता के पिता व व्यवसायी 85 वर्षीय स्वर्गीय प्रमोद साह तथा सकड़ा पहाड़पुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह जदयू नेता यशवंत पटेल की माता के निधन की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन उनके आवास पहुंचे।

इस दौरान रितेश रंजन ने कहा कि स्वर्गीय प्रमोद साह नेकदिल और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी कमी न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वहीं यशवंत पटेल की माता को धर्मपरायण व सामाजिक प्रवृत्ति की महिला बताते हुए कहा कि उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर सोनवर्षा राज नगर परिषद के सभापति मनीष कुमार, पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव, विक्रम गुप्ता, बमबम गुप्ता, गुलशन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *