Sunday, February 15

शाहजहांपुर।गुरु नानक आश्रम कुटिया साहिब में स्वामी सुखदेव सिंह महाराज का 102वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

गुरु नानक आश्रम कुटिया साहिब में स्वामी सुखदेव सिंह महाराज का 102वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

योगेंद्र यादव, शाहजहांपुर। गुरु द्वारा गुरु नानक आश्रम कुटिया साहिब में श्री श्री 108 स्वामी सुखदेव सिंह महाराज जी का 102वां जन्मदिन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा वातावरण भक्ति और सेवा भाव से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे हुई। सबसे पहले ग्यारह अखंड पाठ साहिब के भोग संपन्न कराए गए। इसके बाद सुखमनी साहिब के पाठ हुए। पाठ के दौरान संगत ने पूरे मन से गुरु वाणी का श्रवण किया। गुरु की वाणी से आश्रम परिसर में शांति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।

इस पावन अवसर पर बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। रागी जत्थों द्वारा किए गए कीर्तन से संगत भाव विभोर हो गई। विशेष रूप से रागी कुलविंद्र सिंह खरड़ वालों द्वारा किया गया कीर्तन संगत के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु के जयकारे लगाए और पूरा पंडाल गुरु की महिमा से गूंज उठा।

सुबह से ही गुरु का लंगर अटूट रूप से चलता रहा। लंगर में सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा में सेवदारों ने पूरे समर्पण और प्रेम भाव से सेवा की। किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रखा गया और सभी को समान रूप से भोजन कराया गया। लंगर सेवा गुरु की शिक्षाओं का सजीव उदाहरण बनी।

दोपहर तीन बजे कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्री श्री स्वामी सुखदेव सिंह महाराज जी का 102वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में कई श्रद्धालुओं और सेवदारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजेन्द्र सिंह मिंटू नवनीत कौर गुरदीप सिंह राजा मनमोहन सिंह रविंद्र सिंह अरविंद्र सिंह मनजीत सिंह हरमजन सिंह परूथी सहित अन्य सहयोगियों ने तन मन और धन से सेवा की। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *