Sunday, February 15

भदोही।शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब और विराट वस्त्रालय कन्नौज की टीम सेमीफइनल में पहुंची।

शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब और विराट वस्त्रालय कन्नौज की टीम सेमीफइनल में पहुंची।

  भदोही । राजनारायण यादव

सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़ के मैदान पर मोढ़ चैंपियनशिप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में चौदहवे दिन के पहले मैच मे एक्सपर्ट व्यू आटोमेशन की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया जिसमें बल्लेबाजी करने उतरे शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज लक्ष्य तनेजा के 28 और अंकित यादव के 26 रनो के बदौलत निर्धारित 13 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाये जिसमें एक्सपर्ट व्यू ऑटोमेशन के ध्रुव प्रताप सिंह ने 3 और अमर चौधरी ने 1 विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरे एक्सपर्ट व्यू आटोमेशन के बल्लेबाज आदित्य यादव 23 और अभिषेक यादव के 24 रनो की बदौलत 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई शशांक मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज मयंक दुबे और प्रियांशु यादव ने 3-3 विकेट प्राप्त किया।

दिन के दूसरे मुकाबले में जीवन ज्योति हॉस्पिटल बस्ती की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरो मे सुधीर सिंह के 48 और आकाश सिंह के 25 रनो की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाया। विराट वस्त्रॉलय के लिए गेंदबाजी करते हुए अतुल मिश्रा ने 3 विकेट और शिवम यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे विराट वस्त्रालय के बल्लेबाज राज नाविक के 34 और आनंद प्रकाश के 27 रन के बदौलत 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना के जीत हासिल किया। अतुल मिश्रा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

टूर्नामेंट मे मौजूद प्रभात सिंह, ऋषि सिंह, राजू दूबे, बाढू सिंह, डी के यादव, प्रेम यादव, जीतेन्द्र बिन्द, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे।कल पहला सेमी फाइनल मैच विराट वस्त्रालय कन्नौज और हाई टेक हॉस्पिटल वाराणसी के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *